LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Cyber Crime: सावधान! मोबाइल चोरी हुआ तो तुरंत सिम लॉक कराएं, वरना 'डिजिटल डाकू' कर देंगे खाता खाली

Cyber Crime: मोबाइल चोरी होना आजकल आम बात हो गई है, लेकिन इससे होने वाला खतरा सिर्फ डिवाइस तक सीमित नहीं है। ....

Cyber Crime
मोबाइल चोरी हुआ तो तुरंत सिम लॉक कराएं- फोटो : reporter

Cyber Crime: अगर आप 'डिजिटल इंडिया' के इस युग में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए आंखें खोलने वाली है। मोबाइल चोरी होना आजकल आम बात हो गई है, लेकिन इससे होने वाला खतरा सिर्फ डिवाइस तक सीमित नहीं है। अगर आपने चोरी होते ही तुरंत अपने सिम को लॉक नहीं करवाया और जल्द ही उसी नंबर का नया सिम नहीं निकलवाया, तो आप भी साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं और आपकी गाढ़ी कमाई पल भर में 'डिजिटल डाकू' उड़ा सकते हैं।

कटिहार साइबर थाना पुलिस ने हाल ही में एक ऐसे ही सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। साइबर डीएसपी वसीम फिरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि आबादपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर दिनेश ठाकुर का मोबाइल कटिहार स्टेशन से चोरी हो गया था। चोरी के बाद साइबर अपराधियों ने बड़ी चालाकी से उनके मोबाइल के यूपीआई को रिसेट किया और दो अलग-अलग खातों में तीस-तीस हजार रुपये करके कुल साठ हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर डाला।

साइबर डीएसपी वसीम फिरोज के अनुसार, पुलिस ने जब टेक्निकल टीम की मदद से इस पूरे मामले की पड़ताल की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पता चला कि बंगाल के बर्धमान जिले में बैठे दो शातिर अपराधी एक संगठित गिरोह की तरह काम करते हैं। ये लोग बिहार से मोबाइल चोरी करते हैं और फिर चुराए गए मोबाइल से यूपीआई को रिसेट करके डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए लोगों के बैंक खातों को खाली कर देते हैं।

साइबर डीएसपी ने इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए आम लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि आपका मोबाइल कहीं गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो बिना देर किए अपने सिम को तुरंत लॉक करवा दें और जल्द से जल्द उसी नंबर का नया सिम निकलवा लें। ऐसा न करने पर आप भी साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, बंगाल से संचालित हो रहे साइबर ठगी के इस अनोखे मामले को सुलझाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को कटिहार साइबर थाना पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी ने भी पूछताछ में गोलमोल जवाबों के साथ अपना गुनाह कबूल कर लिया है। यह घटना हम सभी के लिए एक सबक है कि डिजिटल युग में अपनी सुरक्षा के प्रति जरा सी भी लापरवाही कितनी महंगी पड़ सकती है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह