LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News:सम्राट अशोक भवन निर्माण में भारी अनियमितता, मनिहारी में डेढ़ करोड़ का प्रोजेक्ट 2 साल बाद भी अधूरा, बोर्ड भी 'गायब'

Bihar News:कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय सम्राट अशोक भवन का कार्य अपनी निर्धारित अवधि समाप्त होने के लगभग दो साल बाद भी अधूरा पड़ा है।

 Samrat Ashok Bhawan project
म्राट अशोक भवन निर्माण में भारी अनियमितता,- फोटो : reporter

Katihar:कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय सम्राट अशोक भवन का कार्य अपनी निर्धारित अवधि समाप्त होने के लगभग दो साल बाद भी अधूरा पड़ा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मनिहारी नगर पंचायत द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से बनाए जा रहे इस भवन का काम पूरा न होने से स्थानीय प्रतिनिधियों में भारी रोष व्याप्त है।

जब हमारी टीम ने इस बहुउद्देशीय भवन से जुड़ी खबर को कवर करने के लिए ग्राउंड जीरो का दौरा किया, तो एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। निर्माणाधीन इस भवन से जुड़ा जो अस्थायी बोर्ड लगाया जाना चाहिए, उसे संवेदक का मुंशी अपने कमरे में बंद करके रखता है। जब कोई इस बारे में पूछता है, तभी बोर्ड को कमरे से बाहर निकाला जाता है। यह सरकारी नियमों का सीधा उल्लंघन है, क्योंकि किसी भी सरकारी कार्य स्थल पर आवंटित राशि और समय सीमा के साथ संबंधित बोर्ड का स्थायी रूप से प्रदर्शित होना अनिवार्य है।

राज्य सरकार जहां 'विकास की आंधी' लाने का दावा कर रही है, वहीं मनिहारी अनुमंडल के सम्राट अशोक भवन निर्माण को लेकर यह घोर शिथिलता क्यों बरती जा रही है, यह एक बड़ा सवाल है। इस पर स्थानीय प्रतिनिधियों में काफी गुस्सा दिख रहा है और वे सरकार से इसे जल्द से जल्द संज्ञान लेने की गुहार लगा रहे हैं। प्रतिनिधियों का कहना है कि यह जनता के पैसे की बर्बादी और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का एक स्पष्ट उदाहरण है, जिस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह