LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Road accident: NH-31 पर भीषण हादसा, हाइवा-ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत, दो घायल

NH-31 पर हाइवा ट्रक, ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ...

Bihar Road accident
NH-31 पर भीषण हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road accident: कटिहार जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है। पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर NH-31 पर  हाइवा ट्रक, ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे धर्मदेव मंडल (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक धर्मदेव मंडल नगडहरी धोलबज्जा से बाइक पर पूर्णिया जा रहा था।तभी अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक और ट्रैक्टर की चपेट में बाइक आ गई।हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई।साथ ही बाइक पर सवार मनोज कुमार मंडल (45) गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क किनारे खड़े ग्रामीण टुनटुन कुमार चौधरी (30) भी टक्कर की चपेट में आकर घायल हो गया।सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।शव को कब्जे में लेकर कटिहार सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है।हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्टर चालक फरार बताए जा रहे हैं।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह