LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

कटिहार में भीषण सड़क हादसे ट्रकों की टक्कर चालक जिन्दा जला ड्राइवर

बिहार न्यूज़, कटिहार न्यूज,

कटिहार में भीषण सड़क हादसे ट्रकों की टक्कर चालक जिन्दा जला ड
कटिहार में भीषण सड़क हादसे ट्रकों की टक्कर चालक जिन्दा जला ड्राइवर - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार की सडको पर रफ्तार का कहर लगातार जारी है. अमुमन शायद ही कोई एसा दिन गुजरता है जब रफ्तार का कहर इंसानी जिंदगियों को न निगलता हो इसी क्रम में कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर एनएच 31 खोटा चौक मोड़ के समीप बड़ा हादसा हुआ है, जहां देर रात ट्रक और हाइवा ट्रक की भीषण टक्कर में गाड़ी में आग लग गई. हादसे में हाइवा ट्रक चालक की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई. 

घटना के बारे में स्थानीय युवक  बताया है कि घटना देर रात की है, जब पूर्णिया से भागलपुर की तरफ से जा रही हाइवा ट्रक की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई. भिड़ंत इतनी जोड़दार थी की हाइवा का अगला भाग चपटा हो गया, जिसमें ड्राइवर का पैर फंस गया. वहीं, हाइवा के इंजन से निकली चिंगारी की वजह से वाहन में आग लग गई.

मदद के लिए चिल्लाता रहा ड्राइवर

टक्कर के बाद ट्रक में फसे ड्राइवर मदद के लिए लगातार चिल्लाता रहा जिसकी चीखो पुकार सुनकर रास्ते से गुजर रहे अन्य ट्रक ड्राइवरो ने दरवाजा तोड़कर उसे निकालने का प्रयास किया. लेकिन, तब तक आग ट्रक में फैलने लगी. पास के ही रिलायंस पैट्रोल पंप के कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. मगर आग इतनी भयावह थी कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो गया, जिसके बाद ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई.

मृतक हाइवा ट्रक चालक की पहचान खगड़िया के सिमरी थाना अंतर्गत बेला गांव निवासी प्रमोद सहनी  के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर पोठिया अपर थाना अध्यक्ष उमाशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगो की मदद से करीब 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका. पोठिया अपर थाना अध्यक्ष रमाशंकर पुलिस ने बताया है कि हाइवा ट्रक पूर्णिया से भागलपुर जा रही थी. हाइवा ट्रक मालिक और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है और दूसरे ट्रक को जप्त कर थाने लाया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

NSIT
Nsmch