LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Political News : हम एनडीए सरकार के विधायक हैं....लेकिन अपने पुलिस प्रशासन से शर्मिंदा हैं, जानिए क्यों बोले बिहार सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद

Bihar Political News : अपनी ही सरकार की पुलिस पर पूर्व डिप्टी सीएम ने शर्मिंदगी जाहिर की है. तारकिशोर प्रसाद ने कहा की हम एनडीए के विधायक है लेकिन अपने पुलिस प्रशासन पर शर्मिंदा हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Political News : हम एनडीए सरकार के विधायक हैं....लेकिन
पुलिस पर शर्मिंदा पूर्व डिप्टी सीएम - फोटो : SHYAM

KATIHAR : क्या पावर के नशे में बिहार पुलिस आउट ऑफ़ कंट्रोल हो गई है? क्या वर्दी वाले अब कानून को ठेंगे पर रखने लगे हैं? ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सत्ता पक्ष के माननीय ही अब अपने ही सरकार की पुलिस पर इस तरह का सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं किसी ने पुलिस के करतूत पर सरकार शर्मसार होने की बात कही तो किसी ने अपने ही सरकार के पुलिस को लूटेरा बता दिया। किसी ने पुलिस की करतूत को आतंकवादी का हरकत बता दिया। घटना जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र के नवादा गांव से जुड़ा हुआ है। 

दरअसल 26 अप्रैल को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक सूरज को छुड़ाने को लेकर नवादा गांव के लोगों ने गांव के मुखिया सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौहान के नेतृत्व में थाना पर धावा बोल दिया। ऐसा आरोप पुलिस का है। इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नवादा गांव मे उपद्रवियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी किया।  गांव मे छापेमारी के दौरान पुलिस पर मुखिया सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौहान के घर मे जमकर तोड़फोड़ करने और निर्दोष ग्रामीण महिलाओ को पीटने का आरोप पुलिस पर है। पुलिस ने इस दौरान बर्बरता की सभी हदें पार कर दिया। गांव के पुरुष पुलिसिया कार्रवाई के खौफ से पहले ही फरार हो चुके थे और उसके बाद पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बक्शा। इतना ही नहीं मुखिया सह भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौहान के घर जमकर तोड़फोड़ मचाया। इसी को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सह विधायक तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल और प्राणपुर विधायक निशा सिंह ने पीड़ित गांव के लोगों से मुलाकात किया। 

सत्ता पक्ष के नेताओं ने अपने ही सरकार के खाकी वालों के इस खौफनाक रूप पर जमकर बरसते हुए अपने ही सरकार से इन बेलगाम वर्दी वालों पर करवाई की मांग किया। ऐसे में पूर्व डिप्टी सीएम सह विधायक तार किशोर प्रसाद ने जहां पुलिस की हरकत को सरकार के लिए शर्मिंदगी बताया। वही विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने मुखिया आलोक के घर में पुलिस के घर में लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस को लूटेरा कह दिया। वहीं प्राणपुर के भाजपा विधायक निशा सिंह ने पुलिस के इस हरकत को आतंकवादी की हरकत कहते हुए अपने ही सरकार से अपने पुलिस के लिए कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। बताते चले की इस मामले में डंडखोरा थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया हैं। भाजपा नेताओं की टोली इससे आगे बर्बरता पूर्ण कार्रवाई करने वाले पुलिस के वरीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट