LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Road Accident: कटिहार में दो हाइवा के बीच आमने सामने की हुई टक्कर, चालक की हुई मौत, खलासी गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Road Accident: एनएच-31 पर मौत ने रफ्तार से टक्कर ली। दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई...

Bihar Road Accident: कटिहार में दो हाइवा के बीच आमने सामने क

KATIHAR : कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर गुरुवार को मौत ने रफ्तार से टक्कर ली। कटोरिया सिमर गाछ के पास दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ताल बाबू सोरेन, निवासी कक्कड़ घाट, गोड्डा (झारखंड) के रूप में की गई है। हादसा इतना भयानक था कि एक हाइवा ट्रक के परखच्चे उड़ गए, और चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया।

घटना के बाद कई घंटों तक एनएच-31 चीखों से गूंजता रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे ट्रक में सवार खलासी आयुष कुमार, निवासी डंडा बाजार, गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तत्काल कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

टक्कर के बाद एनएच-31 पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

यह सड़क हादसा न केवल रफ्तार की बेकाबू अंधी दौड़ की गवाही देता है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या एनएच अब 'नेशनल हाईवे' नहीं, 'नेशनल हत्याकांड' बनते जा रहे हैं?

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह