LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Ram Navami:रामनवमी जुलूस में नहीं बजेंगे डीजे,कटिहार में प्रशासन के फरमान के विरोध में उतरा संघ

Ram Navami:रामनवमी के जुलूस में लाउडस्पीकर पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ कटिहार जिला लाउडस्पीकर संचालक संघ ने कड़ा विरोध जताया है।

Ram Navami DJ
रामनवमी जुलूस में नहीं बजेंगे डीजे- फोटो : Reporter

Ram Navami: कटिहार में रामनवमी के जुलूस में लाउडस्पीकर पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ कटिहार जिला लाउडस्पीकर संचालक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। उनका मानना है कि प्रशासन उन्हें जबरन डीजे संचालक बताकर नोटिस दे रहा है और जुलूस में लाउडस्पीकर बजाने पर जुर्माना लगाने की धमकी दे रहा है। लगभग 200 लाउडस्पीकर संचालकों को रामनवमी के जुलूस में किराए पर लाउडस्पीकर देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

जबकि शहर के सामान्य आयोजनों, यहाँ तक कि माननीय और अधिकारियों के घरों तक, इन्हीं लाउडस्पीकरों का उपयोग किया जाता है। ऐसे में रामनवमी के जुलूस में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगने से आयोजक और संचालक दोनों ही विरोध कर रहे हैं। 

वे प्रशासन से विशेष दिशा-निर्देशों के साथ अनुमति देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, रामनवमी के जुलूस में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध से संचालक परेशान हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह