LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Social media - आटा चक्की चलाने वाले वीडियो, सरसों से तेल निकालने वाले वीडियो पोस्ट कर गांव की महिला बन गई सोशल मीडिया स्टार, बने लाखों फालोवर्स

Social media - सोशल मीडिया ने दियारा इलाके में आटा चक्की चलानेवाली महिला को नई पहचान दी है। चक्की में काम करते रील वीडियो के लाखो फालोवर्स हो गए हैं।

 Social media - आटा चक्की चलाने वाले वीडियो, सरसों से तेल नि
गांव की चुन्नी देवी बनी सोशल मीडिया स्टार- फोटो : श्याम कुमार

Katihar - लाइक,कमेंट और शेयर वाले सोशल मीडिया के सेंसेशन वाले इस वर्चुअल दुनिया में कब किसको सोशल मीडिया यूजर्स सेलिब्रिटी बना दे इसका आकलन करना मुश्किल है, वैसे तो आम लोग सोचते हैं की सोशल मीडिया मे सेंसेशन बनने के लिए इस दुनिया में सिर्फ ग्लैमर और अश्लीलता ही कंटेंट लोगों को ज्यादा आकर्षित करता है।  

वहीं कटिहार के सुदूर दियारा क्षेत्र अमदाबाद प्रखंड के खट्टी भवानीपुर के रहने वाले चुन्नी देवी ने खुद के मेहनत से जुड़े आटा चक्की चलाने वाले वीडियो, सरसों से तेल निकालने वाले वीडियो और धान कूटने वाले वीडियो फेसबुक में अपलोड किया है जिससे उनके दोनों फेसबुक अकाउंट में लाखों का फॉलोवर जुटे हुए हैं, उनके फेसबुक अकाउंट चुन्नी देवी में 184K और चुन्नी देवी ऑफिशियल में 220K फॉलोवर यह बताने के लिए काफी है कि लोग सुदूर इलाके के इस महिला के आत्मनिर्भरता की कहानी को देखने के लिए कितना उत्सुक है।

NSIT
Nsmch

चुन्नी देवी के पिता कहते है कि उनके चार बेटी है और यह बेटी अपने पति से अनबन के कारण पिछले कुछ सालों से मायके में ही रह रही  है, ऐसे में चुन्नी देवी अपने दोनों बच्चों के अच्छे परवरिश के लिए पिता के ही इस आटा मिल को सुदूर इलाके में खुद से चला रही है, जिसका वीडियो वह सोशल मीडिया में अपलोड करती है, जिस कारण उनका रातों-रात सोशल मीडिया में यह शोहरत मिला है।

फिलहाल, चुन्नी देवी के सोशल मीडिया में इस शोहरत से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है और वह लोग आगे चाहते हैं सोशल मीडिया के इस दौड़ में लोगों को प्रेरित करने के लिए चुन्नी देवी के कामों से जुड़े वीडियो जिसे चुन्नी देवी अपलोड करती है। उन वीडियो के लिए लाइक,कमेंट और शेयर के साथ साथ सरहाना भी मिले, जबकि चुन्नी देवी कहती है कि जिस दौड़ में लोग लाइक,कमेंट के लिए ग्लैमरस और अश्लील कंटेंट वाले वीडियो डालने से भी गुरेज नहीं करते हैं उस दौर में उनके काम के आधार पर लोग जिस तरह से सोशल मीडिया में उनसे जुड़े हैं, इससे वह बेहद उत्साहित है।

रिपोर्ट - श्याम कुमार