LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime News : विधायक आवास के पास अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : बेख़ौफ़ अपराधियों ने विधायक आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दिया. वहीँ इस घटना में एक युवक जख्मी हो गया. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : विधायक आवास के पास अपराधियों ने की ताबड़तो
विधायक आवास के पास फायरिंग - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में कटिहार में विधायक आवास के पास  अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मोहल्ला में बरारी विधायक विजय सिंह के आवास के पास गोलीबारी की गयी है। गोलीबारी की इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। 

घायल की पहचान पड़ोस के ही कालू झा के रूप में हुआ है। जिसका प्रारंभिक इलाज कटिहार सदर अस्पताल में किए जाने के बाद आगे बेहतर इलाज के लिए कालू झा को कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताते चले कि कालू झा को गर्दन के पास गोली लगी है। 

पूरे मामले पर प्रभारी डीएसपी सद्दाम हुसैन ने कहा कि नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर शिवमन्दिर के पास घटना हुई है। पूरे मामले का जांच किया जाएगा।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट