LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Crime In Katihar: कटिहार में अपराधी बेलगाम, लेन-देन के विवाद में घर से बुलाकर मारी गोली

कटिहार में रुपये के लेन-देन को लेकर गोलीबारी हुई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज जारी है।

Firing over money transaction
रुपये के लेन-देन को लेकर गोलीबारी- फोटो : Reporter

Crime In katihar: कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया ताजगंज फसिया में हुए एक घटना में लेन-देन को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में प्रमोद मंडल नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल के भाई प्रीतम मंडल के अनुसार, उदामा रेखा निवासी मनोहर सिंह ने प्रमोद को फोन करके बुलाया और फिर उसके गर्दन पर गोली मार दी। प्रीतम ने आरोप लगाया कि मनोहर ने प्रमोद के मोबाइल से धोखे से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे और इसी बात से नाराज होकर उसने यह वारदात को अंजाम दिया। प्रीतम ने इस संबंध में चार दिन पहले साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी मनोहर की तलाश में छापेमारी कर रही है। घायल प्रमोद को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह