LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Politics:अंबेडकर पर पीएम के बयान को लेकर कांग्रेस का पलटवार, शकील अहमद बोले- बिहार में भाजपा गठबंधन को मिलेगी करारी शिकस्त

Bihar Politics: बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अंबेडकर के मुद्दे पर और राजद और कांग्रेस पर करारा हमले को लेकर अब कांग्रेस ने भी काउंटर अटैक शुरू कर दिया है...

Congress countered on PM s statement on Ambedkar
अंबेडकर पर पीएम के बयान को लेकर कांग्रेस का पलटवार- फोटो : reporter

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीवान दौरे के दौरान उनके द्वारा कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर किए गए तीखे प्रहारों के बाद, कांग्रेस ने भी राजनीतिक मोर्चा खोलते हुए जोरदार जवाबी हमला किया है। बिहार के कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने प्रधानमंत्री की टिप्पणी को "राजनीतिक पाखंड" करार देते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा किया।

शकील अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री जब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत की बात करते हैं, तो यह उनकी सियासी मजबूरी नजर आती है, न कि वैचारिक आस्था। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "जब गृह मंत्री अमित शाह ने नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बाबा साहब का मजाक उड़ाया था, तब प्रधानमंत्री चुप क्यों रहे? उनकी चुप्पी ही उनकी सोच को उजागर करती है।"

कांग्रेस विधायक ने भाजपा के बहुप्रचारित ‘400 पार’ नारे पर भी सीधा हमला किया। उन्होंने कहा, "अगर भाजपा 400 सीटें जीतती, तो निश्चित रूप से वह मनुस्मृति को लागू करने की दिशा में कदम उठाती। लेकिन देश की जनता ने इस विभाजनकारी एजेंडे को नकार दिया है।"

अहमद ने यह भी दावा किया कि बिहार की जनता अब भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सियासी चालों को भलीभांति समझ चुकी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि "बिहार में भाजपा गठबंधन को करारी शिकस्त मिलेगी, क्योंकि जनता विकास नहीं, विभाजन की राजनीति से तंग आ चुकी है।"

NSIT
Nsmch

इस राजनीतिक बयानबाज़ी से यह स्पष्ट है कि अंबेडकर की विचारधारा अब सिर्फ दलित राजनीति तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह भाजपा और विपक्षी दलों के बीच वैचारिक संघर्ष का केंद्रीय मुद्दा बन चुकी है। आने वाले समय में यह मुद्दा चुनावी रणभूमि में और तीखे तेवरों के साथ उभरेगा, जिससे बिहार की राजनीति में ध्रुवीकरण और गहराने की पूरी संभावना है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह