LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: कोटा में एक और बिहारी छात्र ने की खुदकुशी, नीट की कर रहा था तैयारी, एक महीने में तीसरी घटना

Bihar News: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। मृतक छात्र कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था और कटिहार का रहने वाला था...

सुसाइड
Bihari student commits suicide- फोटो : social media

Bihar News बिहार के एक और छात्र ने  कोटा में मौत को गले लगा लिया है। मृतक कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था। मृतक बिहार के कटिहार का रहने वाला है। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही एक और छात्र ने कोटा में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। दरअसल, राजस्थान के कोटा शहर में कोचिंग कर रहे छात्रों के बीच आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार देर रात जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक और दर्दनाक घटना सामने आई। जहां नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र तमीम इकबाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बिहारी छात्र ने की खुदकुशी 

तमीम बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला था और कोटा में रहकर 11वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ नीट की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस के अनुसार, छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल तमीम के दोस्तों और परिजनों से उसकी हालिया गतिविधियों और मानसिक स्थिति के बारे में पूछताछ की जा रही है।

कोटा में बढ़ती आत्महत्या की घटनाएं बन रही चिंता का विषय

बता दें कि, कोटा जो इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के सबसे बड़े कोचिंग हब के रूप में जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों से छात्रों के बीच मानसिक तनाव और आत्महत्या के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। जिला प्रशासन द्वारा तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य सुधार के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद आत्महत्या की घटनाएं थम नहीं रही हैं। साल 2025 की शुरुआत से अब तक कोटा में 14 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। विशेष रूप से चिंता का विषय यह है कि अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में ही तीन छात्रों ने अपनी जान दे दी है। छात्रों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन और कोचिंग संस्थानों पर फिर से गंभीर कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है।