LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Police: बिहार पुलिस के सिपाही के 'मोबाइल कांड' से हिला बिहार, चर्चा पुलिस मुख्यालय तक...ऐसा भी होता है

Bihar Police: बिहार पुलिस के सिपाही के द्वारा हैरान कर देने वाली घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस इस मामले बड़ा भंडाफोड़ किया है। हालांकि सिपाही अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हाालांकि पुलिस ने आरोपी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Police
Bihar Police constable - फोटो : social media

Bihar Police: बिहार के कटिहार से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। कटिहार पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले मामले का भंडाफोड़ किया है। जिसमें एक पुलिस सिपाही और उसके साथी द्वारा चोरी या गुम हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर लोगों से उगाही करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्णिया जिला इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात सिपाही सौरभ कुमार और उसके साथी राजा कुमार के खिलाफ कटिहार मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मोबाइल किसी का, खेल सिपाही का

जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार पहले कटिहार जिले में तैनात था लेकिन एक साल पहले उसका तबादला पूर्णिया कर दिया गया। इसके बावजूद वह अपने साथी राजा कुमार के साथ मिलकर चोरी या गुम हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करता था। सौरभ तकनीकी सहायता उपलब्ध कराता था, जबकि राजा चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उसे रखने वाले को डरा-धमकाकर पैसों की उगाही करता था।

सिपाही का साथी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि यह खेल लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर से कई मोबाइल बरामद किए गए हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी सिपाही सौरभ कुमार फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने की अपील

कटिहार एसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाता है तो वह संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में सक्रिय है। कोई भी पुलिसकर्मी मोबाइल डेटा का गलत इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

'सेल कांड' में पुलिस पर उठे सवाल

इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए पुलिस पर सख्त कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है। फिलहाल 'सेल कांड' यानी मोबाइल ट्रैकिंग और उगाही के इस मामले में फरार सिपाही सौरभ कुमार की तलाश जोरों से जारी है।