LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री ने ममता बनर्जी पर जिम्मेवारियों से भागने का लगाया आरोप, कहा बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी हो गयी बंगाल की हालत....

Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री ननीरज कुमार बबलू ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा की ममता बनर्जी अपनी जिम्मेवारियों से भाग रही हैं......पढ़िए आगे

Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री ने ममता बनर्जी पर जिम
जिम्मेवारी से भाग रही ममता - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार में बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार 'बबलू' ने मुर्शिदाबाद दंगा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि ममता सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। बंगाल की स्थिति बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसा हो गया है। वहीं महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर महातकरार पर मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि कांग्रेस तो छोड़ दीजिए महागठबंधन के अन्य सहयोगी दल भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व को मानने के लिए तैयार नहीं है। 

 वीआईपी के एनडीए का हिस्सा बनने का संकेत से जुड़े सवाल पर कटिहार के प्रभारी मंत्री ने कहा कि वीआईपी(पार्टी) पहले भी एनडीए का हिस्सा रहा है। अगर ऐसे समान विचारधारा वाला दल एनडीए का हिस्सा बनना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। 

बताते चले कि आज कटिहार में बिहार सरकार के मंत्री सह कटिहार के प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से जुड़े बैठक में भाग लेने के लिए कटिहार में थे।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट