LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Flood:पानी घटा, लेकिन बीमारी का खतरा बरकरार, कटिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन अलर्ट

Bihar Flood:बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को लेकर सामने आ रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रामक रोग और महामारी का खतरा सबसे अधिक बढ़ जाता है।

Bihar Flood
:पानी घटा, लेकिन बीमारी का खतरा बरकरार- फोटो : reporter

Katihar:जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब पानी उतरने लगा है, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। कई निचले इलाकों में पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को लेकर सामने आ रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रामक रोग और महामारी का खतरा सबसे अधिक बढ़ जाता है।

कटिहार के जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ के दौरान राहत कार्यों के तहत लोगों के रहने के लिए पॉलिथीन, खाने के लिए कम्युनिटी किचन और आवाजाही के लिए नावों की व्यवस्था की गई थी। अब बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए जी.आर राशि (ग्रैट्यूइटी रिलीफ) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर तैयारी तेज कर दी है। पहले से ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर इन कैंपों की संख्या और बढ़ाई जाएगी ताकि कोई भी प्रभावित परिवार इलाज से वंचित न रह जाए।

फिलहाल बाढ़ प्रभावित लोग राहत सामग्री के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी प्रशासन की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। वहीं, ग्रामीणों के बीच आशंका बनी हुई है कि जैसे-जैसे पानी घटेगा, मच्छरों और दूषित पानी से डायरिया, हैजा और स्किन डिजीज जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह