LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Flood: पुल बना, रास्ता डूबा, बाढ़ में लाखों की लागत का पुल बेकार

Bihar Flood:इलाके की कनेक्टिविटी बढ़ाने और लगभग पांच हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ देने वाली “जीवन रेखा” बताया गया। लेकिन हकीकत यह है कि पुल तो खड़ा है, पर उसकी उपयोगिता हर साल बाढ़ के पानी में डूब जाती है।

 Katihar Flood
बाढ़ में लाखों की लागत का पुल बेकार- फोटो : reporter

Bihar Flood: 2019 में लाखों की लागत से कटिहार के बुद्ध चौक बांध को कोढ़ा प्रखंड के पेकहा, देवकली और मुसहरी गांव से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कराया गया था। उस वक्त इसे इलाके की कनेक्टिविटी बढ़ाने और लगभग पांच हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ देने वाली “जीवन रेखा” बताया गया। लेकिन हकीकत यह है कि पुल तो खड़ा है, पर उसकी उपयोगिता हर साल बाढ़ के पानी में डूब जाती है।

दरअसल, पुल के दोनों ओर बने एप्रोच पथ लो-लैंड एरिया में तैयार किए गए, जो बरसात और बाढ़ में पानी से लबालब भर जाते हैं। नतीजतन, जिस पुल से राहत और सुविधा मिलने की उम्मीद थी, वही अब ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गया है। बाढ़ की विभीषिका के बीच जब गांव का रास्ता डूबता है, तो यह पुल केवल “दिखावा” बनकर खड़ा रह जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इंजीनियरिंग की लापरवाही ने इस पुल को “बेकार का शोपीस” बना दिया है। करोड़ों के प्रोजेक्ट के बावजूद न तो सर्वे सही हुआ और न ही एप्रोच रोड को ऊंचाई देकर टिकाऊ बनाया गया। यही कारण है कि हर साल बारिश के दिनों में गांव से शहर की कनेक्टिविटी ठप हो जाती है।

“पुल है, मगर रास्ता डूबा है तो फिर इस निर्माण का फायदा किसे?”  यही सवाल अब ग्रामीण से लेकर आमजन तक पूछ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह