LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News:कटिहार में सांप्रदायिक तनाव के बाद माहौल तनावपूर्ण, पप्पू यादव ने कहा-चुनावी साजिश का नतीजा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Bihar News:कटिहार में सांप्रदायिक तनाव के बाद पूर्णिया के सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दावा किया कि यह सबकुछ आगामी चुनावों के मद्देनज़र रची गई एक गहरी साजिश है।

Atmosphere tense after communal tension in Katihar
पप्पू यादव ने लगाया संगीन आरोप- फोटो : reporter

Bihar News: कटिहार में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद अब भी इलाके में तनाव का बादल मंडरा रहा है। मामला उस वक़्त भड़क गया जब नया टोला इलाके में एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया, जिसके बाद दो समुदायों के बीच झड़प और पथराव शुरू हो गया।

घटना की संगीनता को भांपते हुए जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ एसपी और डीएम खुद मौके पर डटे रहे।

इस घटना को लेकर पूर्णिया के सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को कटिहार पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने दावा किया कि यह सबकुछ आगामी चुनावों के मद्देनज़र रची गई एक गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सियासी फायदे के लिए कटिहार की गंगा-जमुनी तहजीब को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।”पप्पू यादव ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए आम लोगों से शांति और भाईचारे की अपील की।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में मुस्लिम समुदाय में दहशत है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है।जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

NSIT
Nsmch

कटिहार में हालात भले ही काबू में हों, लेकिन सियासत और सांप्रदायिक सौहार्द की असली परीक्षा अब शुरू हुई है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह