LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : कटिहार में लावारिस रखे झोले में हुआ धमाका, चार लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : कटिहार में लावारिस हालत में रखे झोले में अचानक विस्फोट हो गया. इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए. वहीँ घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : कटिहार में लावारिस रखे झोले में हुआ धमाका
कटिहार में धमाका - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के लाछोर चौक के समीप विस्फोटक पदार्थ फटने से चार लोग घायल हो गए हैं,जिसमे दो महिला, एक पुरूष और एक युवक शामिल है। इलाज के लिए सभी घायलों को पूर्णिया ले जाया गया है। वहीँ घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस और तेलता पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुड़ गई है।

घायलों में शेख बजरू (36) ने बताया कि वह ट्रेक्टर से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते के किनारे दो महिला ने उन्हें रोका और कहा कि यहां एक अज्ञात सामान झोले में  रखा हुआ है। थोड़ा इसको देखिए। जैसे ही वह देखने के लिए गया। देखा कि कपड़े में लिपटा हुआ कोई सामान रखा हुआ है। देखते ही वह ब्लास्ट हो गया। जिससे उनके चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटे आई। वही वहां मौजूद जो लोग थे सभी घायल हो गए। 

घायलों में शेख बजर( 36), दिलों खातून (40),बिजलो (35) और गोपाल (18) घायल है जिसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है। वही घटना की पुष्टि करते हुई SP वैभव शर्मा ने बताया कि घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के  लाछोर गांव में लो इनसेंटिव का धमाका हुआ है जिसमें चार लोग हल्का घायल हुआ ओर सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल घटना की जांच शुरू कर दिया गया है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट