LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Nitish Kumar:सीएम नीतीश के सभी कार्यक्रम रद्द, मूर्ति अनावरण टला, बारिश बनी बाधा

Nitish Kumar: घने बादल, रुक-रुक कर होती बारिश, और खराब मौसम के कारण सीएम नीतीश के आज के दौरे को रद्द कर दिया गया है...

All programs of CM Nitish canceled
सीएम नीतीश के सभी कार्यक्रम रद्द- फोटो : reporter

Nitish Kumar: कटिहार, पूर्वी बिहार का वह जिला जो इस बार मुख्यमंत्री के स्वागत को तैयार था, अब बेमौसम बारिश के आगे बेबस नज़र आया। समेली प्रखंड कार्यालय परिसर में तय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम आखिरकार मौसम की मार के कारण स्थगित कर दिया गया है।

कटिहार के नागरिक, प्रशासन और साहित्यप्रेमियों के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक अवसर बनने वाला था, क्योंकि मुख्यमंत्री को यहां स्व. अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करना था जो न सिर्फ एक साहित्यकार, बल्कि मिथिला और कोसी अंचल के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक हैं।लेकिन आसमान की मनमानी ने ज़मीन पर बिछे स्वागत के पलक-पांवड़े को भीगने पर मजबूर कर दिया। घने बादल, रुक-रुक कर होती बारिश, और खराब मौसम की चेतावनी ने प्रशासन की तैयारियों पर पानी फेर दिया।

कटिहार जिलाधिकारी मनीष कुमार मीणा ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फिलहाल मौसम की स्थिति को देखते हुए पोस्‍टपोन किया गया है। अगली तिथि जल्द ही तय की जाएगी।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक की तैयारी पूरी कर ली गई थी। स्थानीय प्रशासन, स्कूली बच्चों, साहित्यकारों और आम नागरिकों में उत्साह का माहौल था। स्व. अनूप लाल मंडल की प्रतिमा को मंचित करने के लिए फूलों से सजाया गया था, और परिसर में पारंपरिक लोकगीतों की धुनें बज रही थीं। लेकिन जैसे ही बादल गरजे और बूंदें तेज़ हुईं, मंच से लेकर मैदान तक सब कुछ पानी में डूबता चला गया।

NSIT
Nsmch

इस घटना के बाद कटिहार के कई नागरिकों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा भी ज़ाहिर की। एक स्थानीय शिक्षक ने पोस्ट किया 

“हमारे बच्चों ने मुख्यमंत्री के स्वागत में कविताएं तैयार की थीं, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।”

यह पहला मौका नहीं है जब मौसम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवधान डाला हो, लेकिन यह अवश्य दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब राज्य सरकार की योजनाएं और संस्कृति एक मंच पर आने वाली थीं, तब वर्षा की एक अघोषित चाल ने सब रोक दिया।अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अगली तिथि कब घोषित होगी और क्या मुख्यमंत्री स्वयं अगले दौरे में उसी भावना और प्रतिबद्धता के साथ कटिहार आएंगे।

स्व. अनूप लाल मंडल की प्रतिमा आज तो अनावरण से वंचित रह गई, लेकिन उनकी स्मृति, उनकी लेखनी, और उनका सम्मान कटिहार के लोगों के दिलों में और भी गहराई से अंकित हो गया।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह