LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Chinese Citizens Convicted: पासपोर्ट वीजा के बिना भारत में घुसे दो चीनी नागरिक, रक्सौल कोर्ट ने सुनाई अब ये सजा

बिना वीजा के भारत मे प्रवेश करना दो चीनी नागरिको को महंगा पड़ा ।मोतिहारी जिला के रक्सौल बॉर्डर पर बिना वीजा के पकड़े गए दो चीनी नागरिको को रक्सौल अनुमंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शिवम सिंह ने सजा सुनाई है।

Chinese Citizens Convicted
चीनी नागरिकों को सजा- फोटो : Reporter

Chinese Citizens Convicted: बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने वाले दो चीनी नागरिकों को तीन वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। ये दोनों नागरिक रक्सौल सीमा पर पकड़े गए थे।

बिना वीजा के भारत में प्रवेश करना इन दो चीनी नागरिकों के लिए काल बन गया। मोतिहारी जिले के रक्सौल बॉर्डर पर इनको पकड़ने के बाद रक्सौल अनुमंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शिवम सिंह ने सजा का ऐलान किया। दोनों नागरिकों को तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास और दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यदि वे जुर्माना नहीं भरते हैं, तो उन्हें एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

23 जुलाई 2023 को मोतिहारी जिले के रक्सौल कस्टम कार्यालय के निकट ये दो चीनी नागरिक बिना वीजा के भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार हुए थे। उन्होंने अपने नाम झाओ जिंग और फू कंग बताए थे और अपना पता चीन के जियाझि राज्य के वोलिजियान फेनयी झियु सिटी के 49 ब्लॉक के रूम नंबर 3902 के रूप में दिया था। इस मामले में भारतीय आव्रजन अधिकारी सुरेश सिंह ने कार्रवाई की।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार