LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : कैमूर में झंडा लगाने के विवाद में जमकर हुआ बवाल, राजद कार्यकर्ताओं ने जन सुराज समर्थक को पीटा, गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar News : कैमूर में झंडा लगाने के विवाद में जमकर हुआ बवाल

KAIMUR : जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की शाम राजनीतिक झंडा लगाने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। राजद कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा लगाने का विरोध करने पर जन सुराज समर्थक सुनील कुमार को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय जमुना साह के 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि राजद कार्यकर्ता उसके घर पर झंडा लगाने पहुंचे थे। जब उसने इसका विरोध किया, तो गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया गया। 

अचानक हुई मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

इस घटना को लेकर जन सुराज के भभुआ विधानसभा प्रत्याशी जैनेंद्र कुमार आर्य ने राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा — "जंगल राज वन था, अब जंगल राज टू लौट आया है।" आर्य ने जिला प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट