LATEST NEWS

  • Nana Patekar Dies
  • Nana Patekar Death: दमदार अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस, 45

  • Nana Patekar Death
  • Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद नहीं बची

  • Patna News: पटना में आवासीय मकानों  से दुकान-ऑफिस चलाने वाले जान लें ये नियम, कारोबार पर नगर निगम के शिकंजे से मचा हड़कंप!
  • Patna News: पटना में आवासीय मकानों से दुकान-ऑफिस चलाने वाले जान लें ये नियम, कारोबार पर नगर

  • Flight Fare
  • Flight Fare: पटना की फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार, 227 फीसदी तक महंगी हुई टिकट

  • Rice Price
  • Rice Price: चावल के दाम में तेज बढ़ोतरी, दीवाली तक 100 किलो पहुंच सकते हैं रेट

Bihar News : कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख की शराब किया जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : कैमूर में पंजाब से बिहार लाई जा रही लगभग 4,815 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70 से 75 लाख रुपये बताई जा रही है.....पढ़िए आगे

Bihar News : कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रव
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : दिल्ली-कोलकाता हाईवे स्थित समेकित जांच चौकी के उत्पाद चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने मंगलवार अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में छिपाकर बिहार लाई जा रही करीब 4815 लीटर शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 70 से 75 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में ट्रक चालक और सहचालक को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद विभाग के अनुसार, यूपी की ओर से आ रहे 14 चक्का ट्रक संख्या PB13B8166 की जांच के दौरान उसमें सड़े हुए गोबर जैसी खाद के बीच लोहे का तहखाना बनाया हुआ मिला। इसी गुप्त तहखाने में शराब की बड़ी खेप छिपाकर बिहार लाई जा रही थी। जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने तहखाना खोलकर शराब बरामद की।

Diarch GO

मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश कुमार और विकास कुमार, दोनों निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। पूछताछ में शराब की खेप पंजाब से बिहार लाए जाने की जानकारी सामने आई है। उत्पाद विभाग के अनुसार, तस्करों ने शराब के कारोबारियों तक खेप पहुंचाने से पहले पहचान छिपाने के उद्देश्य से बोतलों पर दर्ज बैच नंबर भी मिटा दिए थे।

उत्पाद चेकपोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान उक्त ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें लोहे का गुप्त तहखाना बनाकर छिपाई गई करीब 4815 लीटर शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 70 से 75 लाख रुपये है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और शराब की खेप के पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

NSIT
Nsmch

देवब्रत की रिपोर्ट