LATEST NEWS

  • Saran Teachers MLC Vote Counting Underway in Chhapra
  • Saran MLC Election: सारण शिक्षक MLC सीट की मतगणना जारी, पांच जिलों के शिक्षकों की निगाहें नतीजों पर

  • Motihari EOU Raids
  • Bihar EOU Raid: बिहार में अहले सुबह EOU की रेड, BJP नेता के ठिकानों ताबड़तोड़ छापेमारी से

  • Patna Crime
  • Patna Crime News:पटना के VIP इलाके में चेन स्नैचिंग, सामान खरीदने निकली महिला को बनाया निशाना

  • Patna Traffic Diversions
  • Patna Traffic Update: पटना में मतगणना को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, गोलघर-बांकीपुर समेत इन मार्गों पर रोक

  •  Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी गुत्थी
  • Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी

ऑटो से बरामद संदिग्ध मांस, चालक गिरफ्तार, जांच के लिए भेजा गया पशु चिकित्सा विभाग

ऑटो से बरामद संदिग्ध मांस, चालक गिरफ्तार, जांच के लिए भेजा ग

Kaimur - मोहनिया शहर के चांदनी चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को एक सीएनजी ऑटो से संदिग्ध मांस बरामद होने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने संदेह होने पर ऑटो को रोका और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

चालक की पहचान रोहतास जिले के विक्रमगंज निवासी नबी हसन के पुत्र अब्दुल मन्नान के रूप में हुई है। वह सीएनजी ऑटो से बोरियों में भरा मांस लेकर जा रहा था।

भाजपा नगर अध्यक्ष धीरज तिवारी ने बताया कि ऑटो बेलौडी गांव की ओर से मोहनिया आ रहा था और दशौती में किसी समारोह के लिए बड़ी मात्रा में मांस ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों को संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें बोरियों में भरा हुआ संदिग्ध मांस पाया गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

वहीं राष्ट्रीय सनातन सेवा समिति के नगर महामंत्री विनय सैनी ने कहा कि उन्हें सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और सीएनजी ऑटो में भारी मात्रा में मांस लदा हुआ पाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएँ लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, इसलिए प्रशासन को ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

NSIT
Nsmch

मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। तो वही एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है और बरामद मांस को जब्त कर पशु चिकित्सा विभाग को जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मांस किस प्रकार का है और उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सख्ती से की जा रही है। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह या तनावपूर्ण स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस शहर में लगातार निगरानी बनाए हुए है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

रिपोर्ट – देवब्रत तिवारी, कैमूर