LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Politics: सुधाकर सिंह का प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार पर तंज, एनडीए पर जमकर किया हमला

सुधाकर सिंह ने बिहार के चुनावी परिदृश्य में महागठबंधन और एनडीए दोनों पर तीखे शब्दों में हमला किया।

Bihar Politics: सुधाकर सिंह का प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार
सुधाकर सिंह का प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार पर तंज- फोटो : reporter

Bihar Politics: बक्सर से राजद सांसद और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिहार के चुनावी परिदृश्य में महागठबंधन और एनडीए दोनों पर तीखे शब्दों में हमला किया। उन्होंने मंच से प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि “वह डेढ़ साल से गांव-गांव घूम रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी का कोई भी टिकट मांगने नहीं आया। अब वही महागठबंधन की आलोचना कर रहे हैं। यह चुनाव का मिजाज नहीं, बल्कि भ्रम फैलाने की कोशिश है।”

महागठबंधन के सीएम चेहरे को लेकर चल रही खींचतान पर सुधाकर सिंह ने कहा, “हम अपने सीटों की संख्या के साथ ही सारी बातें बिहार की जनता के पास पेश करेंगे। घोषणा पत्र, नेता और प्रत्याशी के साथ हम पूरी तस्वीर जनता के सामने रखेंगे।” उन्होंने यह स्पष्ट किया कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा और नेतृत्व का निर्णय पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होगा।

सुधाकर सिंह ने एनडीए गठबंधन पर भी हमला बोलते हुए कहा, “एनडीए वाले क्या अपने टिकट की संख्या घोषित कर दिए? कहा जाता है कि जिनके घर शीशे के हों, दूसरे के घर पर पत्थर नहीं मारते। नीतीश कुमार को तो खुद नहीं पता कि कितनी सीट मांगनी है, इसीलिए उनकी संख्या रोज घटती-बढ़ती रहती है।”

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार को अब सरेंडर कर देना चाहिए और स्वीकार कर लेना चाहिए कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही बिहार को बदला जाएगा। ₹10,000 देकर रोजगार पैदा नहीं होता। एनडीए की झोली सिर्फ चुनावी हिसाब-किताब के लिए फैलती है, गरीबों के लिए नहीं।”

NSIT
Nsmch

सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि “नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के लिए गरीब महिलाओं को थोड़े-बहुत पैसे बांट देते हैं, लेकिन असली चंदा तो अडानी के दरबार से लेकर सैकड़ों करोड़ों रुपए का खेल खेलते हैं। यही उनका असली चुनावी हथियार है, और यही बिहार की जनता के सामने खुलकर सामने आ रहा है।”

सांसद ने मंच से यह भी कहा कि महागठबंधन का फोकस केवल जनता की भलाई, रोजगार और विकास पर है, न कि चंदा और सत्ता की खातिर लोगों को छलने पर। उन्होंने जनता से अपील की कि चुनाव में सिर्फ जनता का वोट और उनके भविष्य मायने रखता है, और राजद इसे सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रिपोर्ट- देव तिवारी