LATEST NEWS

Bihar News : राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द, लेकिन जन सुराज उम्मीदवार का बचा, जानिए एसडीओ ने कहा...

Bihar News :जन सुराज की प्रत्याशी गीता पासी ने कहा कि मेरे ऊपर आपत्ती जताया गया था कि मैं बिहार की रहने वाली नहीं हूं यूपी की रहने वाली हूं। लेकिन कोई कागज नहीं दिया गया।

Bihar News : राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द, लेक
राजद प्रत्यशी का नामांकन रद्द - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा 204 सुरक्षित सीट पर नामांकन के बाद बीजेपी द्वारा राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन के आवासीय और जन सुराज प्रत्याशी गीता पासी पर गलत जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

कैमूर में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में 21 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र के समीक्षा की। आखिरी दिन दो उम्मीदवारों के नाम पर संशय बरकरार रहा। जिसके बाद 22 अक्टूबर को मोहनिया अनुमंडल कार्यालय में दोनों प्रत्याशियों को बुलाया गया था। जिसमें जन सुराज की प्रत्याशी गीता पासी का नामांकन स्वीकृत कर लिया गया। जबकि राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया। 

जन सुराज की प्रत्याशी गीता पासी ने कहा कि मेरे ऊपर आपत्ती जताया गया था कि मैं बिहार की रहने वाली नहीं हूं यूपी की रहने वाली हूं। आरोप लगा दिया गया। लेकिन कोई कागज नहीं दिया गया। मेरे सभी डॉक्यूमेंट सही थे। मैं बिहार के रहने वाली हूं। विपक्षी विधायक मुझे डरी हुई है। चुनाव में नहीं मोहनिया की जनता लड़ रही है। मैदान में आए मैं चुनाव लड़ कर दिखाऊंगी। 

वही टेकारी एसडीओ का कहना है कि हमने पूरी निष्पक्षता के साथ काम किया है। उनके फॉर्म में त्रुटि रहने के कारण उनका नामांकन रद्द किया गया है। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट