LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: चुनावी ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत, कर्नाटक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन, रामगढ़ में शोक की लहर

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: चुनावी ज़िम्मेदारी निभाने आए कर्नाटक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चुनावी चौकसी और ड्यूटी के बीच अचानक हुई इस घटना ने पूरे पुलिस बल को स्तब्ध कर दिया।

 Poll Duty Tragedy Karnataka Head Constable Rajkumar
चुनावी ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। चुनावी ज़िम्मेदारी निभाने आए कर्नाटक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चुनावी चौकसी और ड्यूटी के बीच अचानक हुई इस घटना ने पूरे पुलिस बल को स्तब्ध कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक पुलिस की टीम चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ पहुंची थी। सभी जवान रामगढ़ हाई स्कूल परिसर में ठहरे हुए थे। सुबह जब साथी जवानों ने राजकुमार को जगाने की कोशिश की, तो वह बेहोशी हालत में पड़े मिले। तुरंत उन्हें रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामगढ़ बीडीओ जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना की खबर मिलते ही रामगढ़ थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।चुनावी सुरक्षा में जुटे एक जवान की अचानक मौत से पुलिस विभाग और सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई है।

NSIT
Nsmch

ड्यूटी पर तैनाती के बीच यह घटना साफ़ करती है कि लोकतंत्र की सुरक्षा में लगे जवान कितने दबाव और जिम्मेदारी लेकर काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट- देवब्रत तिवारी