LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

मां-बाप की डांट के डर से घर से भागा बच्चा, खोजकर पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया

मां-बाप की डांट के डर से घर से भागा बच्चा, खोजकर पुलिस ने पर

Kaimur  — मोहनिया थाना क्षेत्र के बैरेज गांव से लापता 13 वर्षीय आलोक राज को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बरामद कर लिया। आलोक राज, वार्ड नंबर 4 निवासी अशोक कुमार राम का पुत्र है।

जानकारी के अनुसार, बीते दिन घर में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े के दौरान आलोक ने अपने छोटे भाई से मारपीट कर दी थी। इस घटना के बाद वह डर के कारण घर लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और चुपचाप घर से निकल गया। परिजनों के खोजबीन से भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आलोक की गतिविधि दिखाई देने पर उसकी तलाश तेज की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मोहनिया रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।

बच्चे के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस एवं ग्रामीणों का धन्यवाद किया। पुलिस ने माता-पिता से अपील की कि बच्चों के बीच हुए छोटे-मोटे विवाद में धैर्य से काम लें ताकि ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देवब्रत तिवारी