LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : कैमूर के टॉप 10 अपराधी चंदन पासवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या सहित कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

Bihar Crime : कैमूर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने जिले के टॉप में शुमार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : कैमूर के टॉप 10 अपराधी चंदन पासवान को पुलिस ने
कैमूर का टॉप 10 अपराधी गिरफ्तार - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले के मोहनिया अनुमंडल के टॉप–10 अपराधियों में शामिल एक कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या और लूट जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। 9 दिसंबर 2025 को मोहनिया सिटी जिम के पास हसबुन निशा, पति खुर्शीद गद्दी के पुत्र हलीम गद्दी की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मोहनिया थाना कांड संख्या 943/25, दिनांक 10 दिसंबर 2025 को एफआईआर दर्ज की गई थी। इस हत्याकांड में कुल 19 नामजद अभियुक्त बनाए गए थे, जिनमें मोहनिया अनुमंडल का टॉप–10 अपराधी भी शामिल था। घटना के बाद से आरोपी लगातार ठिकाना बदल-बदल कर फरार था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी थी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन पासवान, पिता कन्हैया पासवान, निवासी वार्ड नंबर 12, मोहनिया के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक इस मामले में 19 में से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष की तलाश जारी है।

NSIT
Nsmch

देवब्रत की रिपोर्ट