कैमूर में हाईवे पर मौत का तांडव, ट्रेलर से टकराकर ऑटो के उड़े परखच्चे, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

Bihar Accident: कैमूर जिले में दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ....

Kaimur Highway Crash Auto Hits Trailer One Dead Two Injured
हाईवे पर मौत का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Accident: कैमूर जिले में दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर मोहनिया टोल प्लाजा के समीप शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब नौ बजे हुए इस हादसे में ऑटो सवार 18 वर्षीय युवक अक्षय कुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो मार्बल लदे ट्रेलर के निचले हिस्से में फंस गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव से तीन लोग ऑटो पर सवार होकर रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित समहूता गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोहनिया टोल प्लाजा के पास यूपी की तरफ से सासाराम की ओर जा रहे मार्बल लदे ट्रेलर से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई।

Diarch GO

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया और दुर्गावती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ऑटो ट्रेलर के नीचे बुरी तरह फंस जाने के कारण राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया।

इसके बाद एनएचएआई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तीन क्रेन की मदद से करीब एक घंटे तक मशक्कत की। काफी प्रयास के बाद ऑटो में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक अक्षय कुमार, पिता प्रमोद खरवार, निवासी समहूता की मौत हो चुकी थी।

NSIT
Nsmch

हादसे में मन्नू कुमार, पिता स्वदेशी खरवार और ब्रजेश कुमार, पिता इंद्र बिंद, दोनों निवासी समहूता घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट- देव तिवारी