LATEST NEWS

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

कैमूर के कुदरा में नेशनल हाईवे-19 पर सैरात वसूली के नाम पर अवैध उगाही: ऑटो चालकों से मारपीट, पुलिस और प्रशासन में आपसी खींचतान

कैमूर के कुदरा में नेशनल हाईवे-19 पर सैरात वसूली के नाम पर अ
कैमूरमें नेशनल हाईवे-19 पर सैरात वसूली के नाम पर अवैध उगाही- फोटो : देवव्रत

Kaimoor :  जिले के कुदरा नगर पंचायत क्षेत्र में सैरात वसूली के नाम पर खुलेआम अवैध उगाही का खेल चल रहा है। नेशनल हाईवे-19 पर भभुआ मोड़ के पास टेंडर धारक के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को रोककर जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। नियमानुसार नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर किसी भी प्रकार की सैरात, पार्किंग या तहबाजारी वसूली पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद यह गैर-कानूनी कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से जारी है।

ऑटो चालकों का दर्द: पैसे न देने पर होती है मारपीट

पीड़ित ऑटो चालकों का आरोप है कि उनसे रोजाना जबरिया वसूली की जाती है और रकम न देने पर उनके साथ मारपीट तक की जाती है। मजबूरी में ड्राइवरों को डर के साए में पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।

Diarch GO

अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर, एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे जिम्मेदार

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय की कमी साफ नजर आ रही है और अधिकारी जिम्मेदारी से बचते दिख रहे है। कुदरा नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी (EO) उजली राज का कहना है कि नगर पंचायत की तरफ से कोई अवैध वसूली नहीं कराई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में थाने को लिखित सूचना दी गई है और अवैध वसूली करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

वहीं कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने ऐसी किसी भी सूचना से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी ही नहीं है कि वसूली कहां और कैसे हो रही है।

देवव्रत की रिपोर्ट