Bihar Crime : कैमूर में खौफनाक मंजर, 48 घंटे में मिलीं 4 सिर कटी लाशें, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime : कैमूर में पिछले 48 घंटों के भीतर इलाके से चार सिर कटी लाशें और शरीर के क्षत-विक्षत हिस्से बरामद होने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।

Bihar Crime : कैमूर में खौफनाक मंजर, 48 घंटे में मिलीं 4 सिर
कैमूर में मिली सिर कटी लाशें - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर एक बार फिर दो सिर कटी लाशें और शरीर के अलग-अलग हिस्से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मंगलवार की देर रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे गांव के समीप बोड़े में दो शव और शरीर के कटे हुए हिस्से मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, एसडीपीओ प्रदीप कुमार समेत लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल और डीआईयू की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों के भीतर रामगढ़ थाना क्षेत्र से अब तक चार सिर कटी लाशें बरामद हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। शवों की स्थिति इतनी खराब है कि पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए रामगढ़ थाना परिसर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस आसपास के जिलों और थानों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Diarch GO

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बुधवार सुबह जानकारी देते हुए कहा कि रामगढ़ थाना अंतर्गत 10 मई को दुर्गावती नदी में दो अज्ञात शव के कुछ हिस्से बरामद हुए थे और रामगढ़ थाना अंतर्गत अभैदे गांव के पास कर्मनाशा नगर किनारे बॉडी के कुछ हिस्से बरामद हुए हम लोग अभी प्रथम दृश्य इस मामले से जोड़कर देख रहे हैं क्योंकि कहीं भी पूरी बॉडी नहीं मिली। 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की रामगढ़ के लोगों से की कहीं किसी के मिसिंग का कंप्लेन हो या कहीं कोई व्यक्ति मिसिंग हो तो पुलिस को सूचना दें। कुल 4 बॉडी है लेकिन पूरी बॉडी नहीं मिली है,जिसमें एक बच्चा ,एक पुरुष और एक महिला है चौथा का पता नहीं चला है कि संदेहास्पद है। चाल्ड लड़का है या लड़की है पोस्टमार्टम होने के पश्चात क्लियर हो पाएगा। सभी संभावित रास्तों पर पुलिस जांच कर रही है। बच्चे के कपडें पर किसी ट्रेलर का नाम मिला है पुलिस उसका भी सत्यापन करा रही है।

NSIT
Nsmch

देवब्रत की रिपोर्ट