LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, इलाके में हड़कंप

Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। बिहार के एक बार फिर एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर में दो लोग काल के ग्रास बन गए....

Bihar Road Accident
बिहार में भीषण सड़क हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। देर रात लगभग 12:30 बजे कैमूर के दसौती मेन रोड पर एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में रुईया पंचायत, दरौली गांव के समाजसेवी विजय मुसहर  और उनके बहनोई रोहतास जिले के वीरेंद्र मुसहर शामिल हैं। दोनों अपने रिश्तेदार के निधन के बाद लौट रहे थे।

मोहानिया पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँच कर शव को भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य और बसपा नेता विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार SC/ST एक्ट के तहत मृतकों के परिवार को मुआवज़ा दे और अनियंत्रित वाहनों पर तुरंत रोक लगाए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हर संभव मदद देने और अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था करने का भरोसा भी दिलाया।

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों और गवाहों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

NSIT
Nsmch

हादसे ने इलाके में सड़क सुरक्षा और अनियंत्रित वाहन संचालन पर चिंता बढ़ा दी है। नागरिकों का कहना है कि सड़कों पर वाहन तेज़ी से दौड़ रहे हैं और इस तरह के हादसे रोकने के लिए कड़े उपाय करने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी