LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Road Accident In Bihar: बिहार में दशहरा के दिन भीषण सड़क हादसा में 3 की मौत, 7 की हालत गंभीर, मची चीत्कार

Road Accident In Bihar: दशहरा के दिन बिहार में भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क हादसा
सड़क हादसे में 3 की मौत - फोटो : social media

Road Accident In Bihar: बिहार में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा की घटना सामने आई है। सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। पूरा मामला कैनूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरे के पास का है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला 

जानकारी अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। चीख पुकार मच गई। 

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों की स्थिति नाजुक है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर किया जा सकता है।

जांच में जुटी पुलिस 

दूसरी ओर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

NSIT
Nsmch