LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Chunav 2025 : कैमूर के रामगढ़ पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, याद दिलाया तेजस्वी का वादा, लोगों से पूछा- भाजपा की मजदूरी चाहिए या तेजस्वी की नौकरी

Bihar Chunav 2025 : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह रामगढ़ पहुंचे. जहाँ उन्होंने लोगों को तेजस्वी यादव का वादा दिलाया........पढ़िए आगे

Bihar Chunav 2025 : कैमूर के रामगढ़ पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम
याद दिलाया तेजस्वी का वादा - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के टेन प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव के लिए आप लोग मतदान करें। बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं और अपना भविष्य को चुनें। 

उन्होंने कहा की यह बिहार की धरती है जो देश और दुनिया को रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा की बिहार की जनता भाजपा को बाहर करने जा रही है। इसलिए की पलायन रोकने का काम जिसका था वह 20 साल और देश में 11 साल से जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा लोगों को इस्तेमाल करती है।

अखिलेश यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी जनता को ठगने का काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार से पहले मिलिट्री में सबसे अधिक बहाली होती थी। भाजपा ने अग्निवीर कानून लाकर युवाओं के मनसूबे पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा की आप लोगों को भाजपा की मजदूरी चाहिए या तेजस्वी की नौकरी चाहिए। अगर नौकरी चाहिए तो महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर जीताकर तेजस्वी के हाथों को मजबूत करें। 

अखिलेश यादव ने लोगों को तेजस्वी के द्वारा किया गया वादा याद दिलाते हुए कहा की बिहार के हर परिवार को एक एक नौकरी एवं पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे। भाजपा देश में संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। वह हमलोग कभी भी होने नहीं देंगे। इस उत्तर प्रदेश दौरान रामगढ़ विधानसभा के राजद प्रत्याशी अजीत सिंह को वोट देकर जीताने की अपील की।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट