LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

मंदिर के पुजारी ने काली माता मंदिर के घंटे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई ने बताई मौत की वजह

मंदिर के पुजारी ने काली माता मंदिर के घंटे में फांसी लगाकर क

Kaimur - मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के बाहर काली माता मंदिर के अंदर घंटे से लटक कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृत युवक की पहचान बेलौड़ी गांव निवासी रविंद्र सिंह का लगभग 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। मृतक मंदिर का पूर्व पुजारी भी था।

मृतक के छोटे भाई संदीप कुमार ने बताया कि मेरे बड़े भईया का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था, उनका इलाज चल रहा था, हमको गांव के लोगों ने फोन कर बताया कि तुम्हारे भईया ने काली माता मंदिर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना मिलते ही हम यहां आ गए।

बेलौड़ी गांव के मुखिया मीर इमरान ने बताया कि पहले ये मंदिर में पुजा करते थे, उनकी दिमागी संतुलन सही नहीं था उनका दवा चल रहा था, इनका छोटा भाई वार्ड 6 का वार्ड पार्षद है, हम लोग जब मंदिर में पहुंचे तो देखें की मंदिर के घंटे से लटक कर अपनी जान दे दी है। इन्होंने बाल्टी पर चढ़कर घंटे में रस्सी बांधकर गले में फसरी लगाई है और बाल्टी से कुद गए हैं।

मोहनिया थाना के सब इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - देवब्रत तिवारी