LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

दो दिन से लापता विवाहिता की हो रही थी तलाश, घर के बोरे में बंदी मिली लाश, इलाके में मच गया हड़कंप

दो दिन से लापता विवाहिता की हो रही थी तलाश, घर के बोरे में ब
विवाहिता की मिली लाश- फोटो : न्जूज4नेशन

Kaimur : बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन से लापता महिला का शव उसी के घर की छत से बरामद हुआ है। शव को प्लास्टिक के बोरे में ठूंसकर छिपाया गया था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को छुपाया गया था।

घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर स्थित बरेज गांव के पास की है।घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब घर की सफाई के दौरान परिजनों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। छानबीन के दौरान, परिजनों ने छत पर एक कमरे में बोरे में रखे शव को देखा। 

घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत मोहनिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका की हुई पहचान

मृतका की पहचान कुदरा थाना अंतर्गत जरुहा निवासी प्रजापति मिश्रा की 30 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है। मृतका अपने पति के साथ बरेज गांव के समीप अपना घर बनाकर रहती थी।

NSIT
Nsmch

पति का पुलिस पर गंभीर आरोप

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मृतका के पति प्रजापति मिश्रा ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, "जब हम गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने गए तो पुलिस ने कहा 'तुम्हारी पत्नी बदचलन थी, भाग गई होगी'। इसके बाद हमने कई जगहों पर तलाश की और थक हारकर बैठ गए।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आवेदन में जांच के लिए मोबाइल नंबर भी दिया गया था, लेकिन पुलिस ने सही से छानबीन नहीं की।

पुलिस का बयान और जांच

इस मामले में मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है और शव को घर के अंदर ही बोरे में छिपाया गया था। डीएसपी ने कहा, "शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।"

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही हत्यारे की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।