LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

भाजपा कैंडिडेट का सेफ गेम, शुभ मुहुर्त में किया दो सेट नामांकन, कहा – बिहार की जनता जंगलराज को नहीं आने देगी

भाजपा कैंडिडेट का सेफ गेम, शुभ मुहुर्त में किया दो सेट नामां

Kaimur - रामगढ़ के निवर्तमान भाजपा विधायक अशोक सिंह ने कहा की उपचुनाव भी एनडीए जीता आम चुनाव भी एनडीए जीतेगा आज मुहूर्त है दो सेट नामांकन हमने दिया है कल भी देना है और कल नामांकन सभा है पूरे बिहार में एनडीए की लहर है जिस तरीके से एनडीए की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में काम कर रही है बिहार का कोई ऐसा घर नहीं जो सरकार के लाभ से वंचित हो।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए अशोक सिंह ने कहा कि आरजेडी तो बिल्कुल साफ है जो अपने परिवार को नहीं संभाल सके वह बिहार को क्या संभालेंगे कहीं दूर-दूर तक आरजेडी लड़ाई में नहीं है इस बार का जो रिजल्ट आएगा 2010 से भी बेहतर एनडीए का रिजल्ट आएगा आप देखेंगे। हम लोग तो लगातार कह रहे हैं और विधायक दल ही तय करता है नीतीश जी के नेतृत्व में हमारी सरकार चल रही है,नीतीश जी के नेतृत्व में हमारी सरकार भी बनेगी

यह चुनाव सरकार बनाने का चुनाव है और बिहार की जनता पुनः जंगल राज दूर-दूर तक आने देना नहीं चाहती जिन्होंने जंगल राज को देखा है और जंगल राज की कहानी को सुना भी है जो हमारे युवा पीढ़ी है दूर-दूर तक जंगल राज को आने नहीं देगी बिहार की जनता ऐसा हम लोगों को भरोसा है। 

कैमूर जिले में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है ऐसे में कैमूर में भी राजनीति हलचल बढ़ गई है। शुक्रवार को मोहनिया अनुमंडल कार्यालय में डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी रामगढ़ विधानसभा अनिरुद्ध पाण्डेय के यहां दो सेट का नामांकन पर्चा दाखिल किया। रामगढ़ विधानसभा में कुल मतदाता 285100 लाख हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - देवब्रत तिवारी