LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : रेस्टोरेंट का कथित विषाक्त भोजन खाने से युवक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए बीमार, शिकायत के बाद प्रशासन ने रेस्टोरेंट को किया सील

Bihar News : कैमूर में रेस्टोरेंट का विषाक्त भोजन खाने से युवक की मौत हो गयी. वहीँ दो युवकों की तबियत बिगड़ गयी है. हालाँकि शिकायत के बाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : रेस्टोरेंट का कथित विषाक्त भोजन खाने से युवक की
भोजन से युवक की मौत - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : कैमूर (भभुआ) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट का कथित रूप से विषाक्त भोजन खाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से बीमार हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित रेस्टोरेंट को सील कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला बीती रात का बताया जा रहा है। भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी मार्कण्डेय तिवारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनका पुत्र विशाल तिवारी भभुआ स्थित जाएका होटल से पनीर और मंचूरियन लेकर घर आया था। घर पहुंचकर उसने अपने छोटे भाई और एक मित्र के साथ वह भोजन किया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी। परिजनों के अनुसार, हालत ज्यादा खराब होने पर करीब सुबह चार बजे तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद बड़े पुत्र विशाल तिवारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो युवकों का इलाज किया गया।

मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने युवक की स्थिति की ठीक से जांच करने की मांग की, तो चिकित्सक ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें भगा दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि मृत घोषित किए जाने के बाद भी युवक को पेशाब आया था, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि शायद वह जीवित था।

इसके बाद परिजन सुबह करीब आठ बजे युवक को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक ने बताया कि यदि मरीज को 15–20 मिनट पहले लाया गया होता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि यदि सदर अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार युवक की मौत सुबह चार बजे से पहले हो चुकी थी, तो मृत घोषित किए जाने के बाद युवक को पेशाब कैसे आया। इस पूरे मामले में चिकित्सकीय लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर भभुआ थाना पुलिस ने संबंधित रेस्टोरेंट को सील कर दिया है और खाद्य पदार्थ के सैंपल की जांच सहित पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

NSIT
Nsmch

देवब्रत की रिपोर्ट