LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

शहीदों जैसी विदाई: सड़क हादसे में दिवंगत थाना प्रभारी साजन पासवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

बेगूसराय में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मधेपुरा के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान का पार्थिव शरीर शनिवार को जब तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव कैमूर के भोपतपुर पहुंचा, तो पूरा इलाका गमगीन हो गया...

शहीदों जैसी विदाई: सड़क हादसे में दिवंगत थाना प्रभारी साजन प
शहीदों जैसी विदाई- फोटो : देवव्रत

Kaimur : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपतपुर गांव में शनिवार को उस समय माहौल अत्यंत गमगीन और भावुक हो गया, जब बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दिवंगत मधेपुरा जिले के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। तिरंगे में लिपटा शव जैसे ही गांव की सीमा में दाखिल हुआ, पूरे इलाके में मातम पसर गया। अपने लाडले के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे हर आंख नम हो गई।


बेगूसराय के भीषण सड़क हादसे में हुआ था असामयिक निधन

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी साजन पासवान की असमय मौत हो गई थी। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके गृह जिले कैमूर सहित पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई थी। शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर भोपतपुर गांव पहुंचा, तो परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल स्तब्ध रह गया। रिश्तेदार, ग्रामीण और शुभचिंतक बड़ी संख्या में उनके दरवाजे पर एकत्र हो गए।


एसपी ने पिता को सौंपा तिरंगा, पुलिस जवानों ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

अंतिम संस्कार से पूर्व आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलिस के आला अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैमूर के पुलिस अधीक्षक (SP) हरिमोहन शुक्ला ने अत्यंत भावुक क्षणों के बीच दिवंगत थाना प्रभारी के पिता को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) सौंपकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बिहार पुलिस विभाग की ओर से उन्हें पूर्ण राजकीय सम्मान प्रदान किया गया।

NSIT
Nsmch


शोक शंखनाद और हवाई फायरिंग के साथ दी गई अंतिम सलामी

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद बिहार पुलिस के सशस्त्र जवानों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर अपने साथी जांबाज अधिकारी को अंतिम सलामी दी। पुलिस बल की ओर से सम्मान स्वरूप हवा में फायरिंग कर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस राजकीय सम्मान और भावुक दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर नागरिक की छाती गर्व और गम से भर आई।


कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में हमेशा याद रहेंगे साजन

ग्रामीणों ने नम आंखों से बताया कि साजन पासवान एक अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और जनता के प्रति संवेदनशील पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने अपने छोटे से सेवाकाल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज की सेवा की। उनके असामयिक निधन को क्षेत्र और बिहार पुलिस विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हजारों लोगों ने "साजन पासवान अमर रहें" के नारों के साथ अपने प्रिय बेटे और कर्मठ पुलिस अधिकारी को अंतिम विदाई दी।

देवव्रत की रिपोर्ट