LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव के दौरान कैमूर में 179 लोगों को किया गया डिटेन, 48 प्रत्याशियों की ईवीएम में कैद हुई किस्मत

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव के दौरान कैमूर में 179 लोग

KAIMUR : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत कैमूर जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिले में औसतन 67.22% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद, कैमूर डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार और एसपी हरि मोहन शुक्ला ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

डीएम और एसपी ने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिले में विधानसभावार मतदान की समयावधि अलग-अलग रही। चैनपुर (206) विधानसभा में मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे संपन्न हो गया, जबकि शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों— मोहनिया (204), भभुआ (205) और रामगढ़ (203) — में मतदान शाम 6:00 बजे तक जारी रहा।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कैमूर जिले में अपराह्न 5:45 बजे तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज किए गए मतदान प्रतिशत में रामगढ़ (203): 66.80%, मोहनिया (204) (अ.जा.): 68.24%, भभुआ (205): 66.92%, चैनपुर (206): 67.41% मतदान हुए हैं। सभी क्षेत्रों में हुई वोटिंग को मिलाकर, कैमूर जिले में कुल 67.22% मतदान दर्ज किया गया है, जो पिछले चुनावों की तुलना में मतदाताओं के उत्साह को दर्शाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक दल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदान का यह उच्च प्रतिशत जिले में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति लोगों की जागरूकता और विश्वास को दर्शाता है। मतपेटियों को अब कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कर दिया गया है, जहां उनकी निगरानी की जाएगी। डीएम ने कहा की कैमूर में 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। वहीँ चुनाव को लेकर कैमूर जिले में 179 लोगों को डिटेन किया गया,जिन्हें बाद में मतदान करने के लिए छोड़ दिया गया। कहा की कैमूर जिले में किसी भी विधानसभा में मतदान बहिष्कार नहीं हुआ। 

NSIT
Nsmch

वहीँ बांका जिले के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत बांका जिले में मंगलवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के चलते पूरे जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को तीन-स्तरीय घेराबंदी (थ्री लेयर सिक्योरिटी) के रूप में लागू किया गया था। मतदान के दौरान केंद्रीय बल, बिहार पुलिस, होमगार्ड और जिला बल के जवानों को मिलाकर हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। एसपी ने बताया कि मतदान के दौरान पहले स्तर पर सशस्त्र बलों की गश्ती, दूसरे स्तर पर स्टैटिक बल की तैनाती और तीसरे स्तर पर रिजर्व बल की तैयारी रखी गई थी।

कैमूर से देवब्रत और बांका से चंद्रशेखर की रिपोर्ट