LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: नक्सलियों को एक और बड़ा झटका, 15 साल से फरार महिला नक्सली 'सीता सोरेन' गिरफ्तार

Bihar News:बिहार पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है. ज्यादातर नक्सली या तो मुठभेड़ में मारे गए हैं या सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं.

सीता सोरेन
महिला नक्सली 'सीता सोरेन' गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar News:बिहार पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है. ज्यादातर नक्सली या तो मुठभेड़ में मारे गए हैं या सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. इसी कड़ी में जमुई पुलिस ने भी अपनी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखते हुए 48 घंटे के भीतर एक और बड़ी सफलता हासिल की है.

पुलिस ने 15 साल से फरार चल रही महिला नक्सली सरिता सोरेन उर्फ सीता सोरेन को झाझा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है. जमुई पुलिस और एसटीएफ की टीम ने कर्मा स्थित महिला नक्सली के मायके की घेराबंदी कर उसे दबोचा.

Diarch GO

आर्म्स एक्ट और हत्या के मामलों में थी वांछित

सीता सोरेन के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस को उसकी तलाश कई वर्षों से थी, लेकिन वह हर बार चकमा देकर फरार हो जाती थी. इस बार जमुई एसपी मदन कुमार आनंद के नेतृत्व में गठित टीम और एसटीएफ के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

2010 के दोहरे हत्याकांड में शामिल थी सीता सोरेन

जमुई एसपी मदन आनंद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली सीता सोरेन 2010 में चकाई में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल थी. इसके अलावा, वह नक्सली मारक दस्ता की एक अहम सदस्य के रूप में काम कर रही थी. जमुई पुलिस इस गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मान रही है.

NSIT
Nsmch

इस सफल छापेमारी टीम में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, चकाई थाना प्रभारी राकेश कुमार, एसटीएफ के सशस्त्र बल और टेक्निकल सेल के जवान शामिल थे. बिहार पुलिस की यह लगातार कार्रवाई बताती है कि राज्य में अब नक्सलियों के लिए कोई जगह नहीं है और उन्हें जल्द से जल्द खत्म कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट- सुमित कुमार सिंह