LATEST NEWS

  • कोसी स्नातक निर्वाचन: सुपौल में शाम 4 बजे तक 56.97% मतदान, पुरुषों ने महिलाओं को पछाड़ा
  • कोसी स्नातक निर्वाचन: सुपौल में शाम 4 बजे तक 56.97% मतदान, पुरुषों ने महिलाओं को पछाड़ा

  • पटना यातायात पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ 'लाइन डे': एसपी यातायात ने जवानों की सुनी समस्याएं, दिए कई निर्देश
  • पटना यातायात पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ 'लाइन डे': एसपी यातायात ने जवानों की सुनी समस्याएं, दिए कई

  • नवादा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव, 83.74% शिक्षकों और 58.95% स्नातकों ने डाले वोट
  • नवादा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव, 83.74% शिक्षकों और 58.95% स्नातकों ने डाले

  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में शाम 4 बजे तक स्नातक में 43.87 फीसदी, शिक्षक में 74.55 फीसदी मतदान,स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे, यहां हुई सबसे कम वोटिंग
  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में शाम 4 बजे तक स्नातक में 43.87 फीसदी, शिक्षक में 74.55 फीसदी

  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार के समर्थकों ने जीत का दावा करते हुए बांटी मिठाइयां
  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार

Bihar News: कौन है बिहार के शैलेश कुमार, जिन्होंने विश्व पैरा एथलेटिक्स में रचा इतिहास, सीएम नीतीश देंगे 75 लाख का इनाम

Bihar News: शैलेश ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63/42 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। शैलेश ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 1.91 मीटर की छलांग लगाई और नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी बनाया।

शैलेश कुमार
शैलेश कुमार ने रचा इतिहास - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के लाल शैलेश कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में इतिहास रचा है। शैलेश ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63/42 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। शैलेश ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 1.91 मीटर की छलांग लगाई और नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी बनाया। यह उपलब्धि न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि यह टूर्नामेंट में भारत का पहला पदक है।

सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर शैलेश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि "नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पुरुष हाई जंप में T63/42 श्रेणी में गोल्ड जीतने और चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाने पर बिहार के बेटे शैलेश कुमार को हार्दिक बधाई। शैलेश कुमार जी की यह जीत न केवल बिहार बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। शैलेश कुमार की इस ऐतिहासिक जीत पर राज्य सरकार उन्हें खेल पुरस्कार योजना के तहत 75 लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करेगी। शैलेश की यह जीत बिहार में खेलों के क्षेत्र में हो रहे बदलाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है"।

कौन है शैलेश कुमार 

शैलेश कुमार बिहार के जमुई जिले के रहने वाले हैं। शैलेश किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। शैलेश ने कहा कि घरेलू दर्शकों के सामने गोल्ड जीतना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। टीम ने 10 दिन पहले से कड़ी मेहनत शुरू की थी और लक्ष्य बड़ा था।

शैलेश ने रचा इतिहास 

यह पहली बार नहीं है जब शैलेश ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके पहले फरवरी 2025 में चेन्नई राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक खेलों में शैलेश ने रजत पदक जीता था। 2024 में पेरिस पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया, हालांकि पदक से चूक गए थे। अब वे पैरा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले दूसरे बिहारी खिलाड़ी बन गए हैं और स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

NSIT
Nsmch