LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Jamui News: पति ने लौंडा नाच देखने से रोका तो पत्नी हुई आग बबूला, गुस्से में कुएं में लगा दी छलांग, अब...

Jamui News:पत्नी एक घंटे से खड़ी होकर लौंडा नाच देख रही थी. पति से रहा नहीं गया तो उसने पत्नी को घर लौटने को कहा लेकिन..

Jamui News
पति ने लौंडा नाच देखने से रोका तो पत्नी हुई आग बबूला- फोटो : social Media

Jamui News: जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के डोमटोली गांव में शनिवार की देर रात पति ने पत्नी को लौंडा नाच देखने से रोका तो पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि कुएं में पानी कम रहने के कारण पत्नी की जान बच गईं। स्थानीय लोगों ने बताया की पति राजेंद्र तूरी देर रात झाझा से काम कर लौटे थे तो उन्होंने देखा कि गांव के ही तांती टोला में लौंडा नाच का कार्यक्रम हो रहा है। 

नजदीक आने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी नंदनी देवी भी नाच का लुत्फ उठा रही है। पत्नी को नाच देखते हुए पति को आ गया गुस्सा फिर क्या नाराज़ पति ने पत्नी को खूब डांट फटकार लगाई। सैकड़ों लोगों के बीच डांट फटकार सुनकर पत्नी नंदनी गुस्से में घर चली आई जिसके पीछे-पीछे पति भी घर वापस लौट आया। 

घर लौटने के बाद पति पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया जिसके बाद नंदिनी ने गुस्से में घर के बगल स्थित कुएं में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि कुआं में पानी कमर तक ही था लेकिन कुआं काफी गहरा था। जिसके कारण नंदिनी की जान तो बच गई लेकिन नंदिनी को शरीर और सर में गंभीर चोट आई। वही पत्नी के कुएं में कूदने के बाद पति ने शोर मचाकर अगल-बगल के स्थानीय लोगों को जुटाया। जिसके बाद कई घंटों के मशक्कत के बाद पत्नी को बाहर निकाला गया। कुएं से निकलने के बाद पत्नी दर्द से कराह रही रही थी। 

पति ने तुरंत पत्नी को लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास गए और पत्नी का इलाज करवाया। जब इसकी सूचना पत्नी के मायके वालों को मिली तो आनन फानन में नंदनी की मां और पिताजी आज सुबह उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।

NSIT
Nsmch