LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jamui Accident:शादी समारोह से लौट रही बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Jamui Accident: एक शादी समारोह से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Jamui Accident
बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त- फोटो : Reporter

Jamui Accident:जमुई से एक दर्दनाक सड़क हादस हुआ है। शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, जमुई के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से अलीगंज प्रखंड निवासी विनोद सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर चार युवक कार से लौट रहे थे। लौटते समय महना गांव के पास तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में तीन युवकों—बाबू गुप्ता, रिशु सिन्हा, और विक्रम कुमार—की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफरल अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक संभवतः नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

इस हृदयविदारक हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों तक पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट- सुमित सिंह