LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

बिहार के मजदूर ने पेश की 'नेकी की मिसाल', बैंक खाते में आया खरबों रुपया तो किया ऐसा काम सब कर रहे सलाम

एक मजदूर के खाते में अचानक से खरबों रुपए का ट्रांजेक्शन हो गया तो उसने नेकी और ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की कि अब उसकी चर्चा चारो ओर हो रही है.

 jamui labour
jamui labour- फोटो : news4nation

Bihar News: जमुई सदर थाना क्षेत्र के अचहरी गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की जयपुर में मजदूरी कर अपना भरन पोषण  करने वाले एक मज़दूर टेनी मांझी के बैंक खाते में अचानक खरबों रुपये क्रेडिट हो गया। जिसके बाद बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया, जिससे अब कोई लेन-देन संबंधित खाते से संभव नहीं है। यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों की भीड़ टेनी मांझी के घर पर जुट गई है।


टेनी मांझी के पिता कालेश्वर मांझी ने बताया कि उनका बेटा पहले मुंबई में मजदूरी करता था और उसी दौरान कोटक महिंद्रा बैंक में खाता खुलवाया था। वर्तमान में वह जयपुर में रहकर पलंबरी का काम करता है। कालेश्वर मांझी ने बताया कि तीन दिन पहले तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने बेटे से इलाज के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन जब पैसा नहीं आया तो खाते की जांच की गई। तभी यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि खाते में खरबों रुपये जमा हो गए हैं।

Diarch GO


हालांकि खाते में भारी-भरकम रकम आते ही बैंक ने सुरक्षा कारणों से खाते को होल्ड कर दिया है। कालेश्वर मांझी का कहना है कि उन्हें इस पैसे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ कहा— “पैसा जिनका भी है, उन्हें वापस मिल जाए, लेकिन मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूर मिलना चाहिए, जो आज तक मुझे नहीं मिला है।”


मज़दूर टेनी मांझी के छह बच्चे हैं और उनके पिता कालेश्वर मांझी के भी छह बच्चे हैं। पूरे परिवार का भरण-पोषण टेनी मांझी अपनी मजदूरी से ही करते हैं। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसे “ईमानदारी की मिसाल” करार दे रहे है।

NSIT
Nsmch


जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट