LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar mineral resources:बिहार में मिला हजारों करोड़ का खजाना, नीलामी से कितनी होगी आमदनी?जानिए

Bihar mineral resources: खनिज संपदा से भरपूर बिहार की धरती एक बार फिर औद्योगिक भविष्य की आहट देने को तैयार है। ...

Bihar mineral resources
:बिहार में मिला हजारों करोड़ का खजाना- फोटो : social Media

Bihar mineral resources: खनिज संपदा से भरपूर बिहार की धरती एक बार फिर औद्योगिक भविष्य की आहट देने को तैयार है। केंद्र सरकार से आवंटित खनिज ब्लॉकों की सूची में शामिल जमुई जिले के माजोस और भंता मैग्नेटाइट ब्लॉकों की अब संयुक्त ई-नीलामी की जाएगी। यह निर्णय राज्य सरकार ने निविदा अनुमोदन समिति (टीएसी) की अनुशंसा पर लिया है।

सरकार ने इस नई प्रक्रिया के तहत 4325.76 करोड़ रुपये की आरक्षित राशि सुनिश्चित की है। दिलचस्प यह है कि पहले इन दोनों ब्लॉकों के लिए अलग-अलग मूल्य तय किए गए थे—माजोस के लिए लगभग 3817.60 करोड़ रुपये और भंता के लिए 511.91 करोड़ रुपये। किंतु तकनीकी योग्यताओं के अभाव में बोली प्रक्रिया अधूरी रह गई। अब दोनों को मिलाकर एकीकृत नीलामी का मार्ग चुना गया है, ताकि बोली की प्रतिस्पर्धा और निवेशकों की रुचि दोनों सुनिश्चित हो सके।

 केंद्र ने बिहार को कुल तीन खनिज ब्लॉक दिए थे—माजोस मैग्नेटाइट, भंता मैग्नेटाइट और रोहतास जिले के भोरा-कटोरा का चूना पत्थर ब्लॉक। इनमें से भोरा-कटोरा की नीलामी पहले ही सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। किंतु माजोस और भंता ब्लॉकों की शुरुआती बोली में जब तीन से कम योग्य प्रतिभागी मिले, तो निविदा को निरस्त करना पड़ा।

बाद में जब पुनः प्रक्रिया शुरू हुई, तो दोनों ब्लॉकों को ‘एक जिला–एक खनिज’ की तर्ज पर एकीकृत कर नीलामी करने का निर्णय लिया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस कदम से न केवल निवेशकों की संख्या बढ़ेगी बल्कि प्रतियोगिता भी अधिक तीव्र होगी, जिससे सरकार को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सकेगा।

NSIT
Nsmch

अनुमानों के अनुसार, इन दोनों ब्लॉकों से लगभग 54.89 मिलियन टन खनिज निकाले जाने की संभावना है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बिहार की औद्योगिक आधारभूमि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इतना ही नहीं, स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे और खनिज आधारित उद्योगों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

अब जबकि आरक्षित मूल्य पुनर्निर्धारित कर दिया गया है और नई प्रक्रिया अपनाई गई है, सरकार को उम्मीद है कि नीलामी में इस बार निवेशकों की भागीदारी उत्साहजनक रहेगी। सूत्रों का कहना है कि आगामी महीनों में ई-नीलामी की औपचारिक घोषणा हो सकती है।