Bihar News : जमुई मे परिवहन विभाग के कर्मियों ने ट्रैक्टर चालक से की मारपीट, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल

Bihar News : जमुई में परिवहन विभाग के कर्मियों ने पीट-पीटकर ट्रैक्टर चालक की हत्या कर दी. घटना के बाद ग्रामीण ने जमकर बवाल काटा....पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई मे परिवहन विभाग के कर्मियों ने ट्रैक्टर चा
ट्रैक्टर चालक की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : जिले में परिवहन कर्मियों की हैवानियत सामने आई है। जहाँ एक ट्रैक्टर चालक को परिवहन विभाग कर्मियों द्वारा पीटा गया। जिसके बाद चालक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और भारी बवाल काटते हुए सरकारी वाहन पर ईट पत्थर से हमला कर दिया। ग्रामीणों से घिरे परिवहन कर्मी जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहाँ से भागे। 

मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के 1.30 बजे चौडींहा गांव निवासी उदय यादव ईट लदे ट्रैक्टर से नर्वदा गांव की ओर जा रहे थे। तभी परिवहन विभाग के कर्मियों द्वारा वाहन जाँच के लिए उन्हें रोका गया। लेकिन चालक द्वारा गाड़ी भगाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद परिवहन कर्मियों द्वारा उनका पीछा कर गाड़ी को नर्वदा गांव के बीच रोका गया। 

Diarch GO

परिजनो का आरोप है की इन्हीं कर्मियों द्वारा मृतक से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे उनकी मौके पर है मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद वहां उपस्तिथ ग्रामीणों द्वारा जमकर बवाल किया गया और परिवहन विभाग के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद 112 की टीम भी मौके पर पहुंची जिनको भी काफ़ी फ़जीहत का सामना करना पड़ा। जैसे तैसे घायल चालक को पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाय गया। जहाँ डॉक्टरों ने उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया। 

घटना के संबंध मे जमुई SDM सौरव कुमार ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। जाँच के लिए टीम गठित की जाएगी और जो भी इस घटना मे दोषी पाए जायेंगे। उनपर विधि सम्मत क़ानूनी कारवाई की जाएगी। हालांकि इस घटना को लेकर परिजनो मे भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका सीधा आरोप है की मृतक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। फिलहाल मृतक के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जाँच की बात जिला प्रशासन द्वारा कही जा रही है।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट