LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News : जमुई में लोगों के लिए काल बनकर दौड़ रहे बालू लदे ट्रैक्टर, मूकदर्शक बना प्रशासन

Bihar News : जमुई के लोगों के लिए बालू लदे ट्रेक्टर काल बनकर सडकों पर दौड़ रहे हैं. लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बनकर बैठा है.....पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई में लोगों के लिए काल बनकर दौड़ रहे बालू लदे
जानलेवा ट्रेक्टर - फोटो : SUMIT

JAMUI : जिले मे आये दिन अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा जाता रहा है। लेकिन इतनी कारवाई के बावजूद आज भी जमुई शहर के आसपास के इलाकों मे दिन दहाड़े आप बेलगाम बालू लदे ट्रैक्टरों को आते जाते आसानी से देख सकते है। ये बेलगाम सड़क पर ऐसे दौड़ती है की अगर कोई व्यक्ति या कोई वाहन इनके चपेट मे आ जाए तो उनकी जीवन लीला वही समाप्त हो जाएगी और वो भगवान को प्यारे हो जायेंगे। 

आज जो तस्वीरें सामने आयी है वो इसकी पूरी बानगी दर्शा रही है। आप देख सकते है कैसे अवैध बालू लदे ट्रैक्टरो का झुण्ड बीच सड़क प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए बेधड़क सड़कों पर बेलगाम चल रहा है। है किसी की मज़ाल जो इनको रोक सके। बीते दिनों बालू लदे वाहनों से कई जाने गयी है। लेकिन इन सबसे बेपरवाह जिला खनन विभाग और जिला पुलिस लगता है इनके सामने नतमस्तक है। 

आपको बता दें मिली जानकारी के अनुसार जमुई से मनीयड्डा रोड, जमुई से सिकंदरा रोड, और जमुई से खैरा रोड मे अवैध ट्रैक्टरो को आवाजही जारी है। इस तरह की तस्वीरों से यही लगता है की पुलिस और प्रशासन इस मामले मे खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं कर रही है और जिम्मेवार खनन विभाग गहरी निंद्रा मे लीन है।

अब देखना दिलचस्प होगा की वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद भी प्रशासन की नींद टूटती है या नहीं और इन बेलगाम  अवैध बालू कारोबारियों पर नकेल कसी जाती है की नहीं।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट