LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime : जमुई में बेख़ौफ़ बदमाशों का तांडव, सरेराह टोटो चालक के सिर में गोली मारकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime : जमुई में बेख़ौफ़ बदमाशों ने टोटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है........पढ़िए आगे

Bihar Crime : जमुई में बेख़ौफ़ बदमाशों का तांडव, सरेराह टोटो च
टोटो चालक की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : जमुई मे खाकी का खौफ कम होता नज़र आ रहा है। आये दिन जिले मे आपराधिक घटनाओं मे तेजी देखी गई है और इन सबके बावज़ूद पुलिस हाथ पर हाथ रख बैठी है। ताज़ा मामला आज दिन करीब 1 बजे की है जहाँ एक टोटो चालक पर अज्ञात हमलावरो ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना टाउन थाना क्षेत्र के लखनधनामा गांव की बताई जा रही है जहाँ एक टोटो चालक के सिर मे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। 

मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया की मृतक ने उससे एक बोतल पानी लाने को कहा। जैसे ही वह पानी लेने के लिए गया। तभी गोली चलने की आवाज़ आई, वापस आने के बाद उसने देखा की टोटो चालक लहूलुहान अवस्था मे गिरा हुआ है। आनन फानन मे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जाँच मे जुट गए। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक यादव उम्र 45 साल के रूप मे की गई है जो की लखनधनामा गांव के ही रहनेवाले थे। टाउन SHO अमरेंद्र कुमार ने बताया की घटना आज दोपहर करीब 1 बजे की है जहाँ कुछ अपराधियों द्वारा टोटो चालक अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

Diarch GO

घटना के हर पहलूओ की जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है, प्रथमदृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। FSL की टीम भी घटनास्थल पर आ चुकी है और सभी साक्ष्य जुटाने मे लग गई है। घटनास्थल से गोली के तीन खोखे बरामद किए गए है। FSL टीम की जाँच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जायेगा। घटना मे शामिल अपराधियों की तलाश सरगर्मी से पुलिस कर रही है जल्द ही इस कृत्य मे शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा। 

बहरहाल जमुई मे बैक टू बैक हो रही घटनाओ के बाद जमुई पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठता दिख रहा है। क्यूंकि पिछले छह महीनों मे कई लूट और हत्या जैसी संगीन घटनाओं को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है। लेकिन इन सभी मामलों मे अभी तक कोई खास सफलता पुलिस को हाथ नहीं लग पायी है। ऐसे मे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट