LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

Bihar News : जमुई में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर 'होटल अजीम पैलेस' समेत तीन मकान हुए खाली, भारी पुलिस बल की रही तैनात

Bihar News : जमुई में लोन चुकता नहीं करना होटल मालिक को महंगा पड़ गया. हाईकोर्ट के आदेश के बाद 'होटल अजीम पैलेस' समेत तीन मकान को खाली करा लिया गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, हाईकोर्ट के आ
लोन लेना पड़ा महंगा - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई के एक हाई प्रोफाइल मामले मे जिला प्रशासन की बड़ी कारवाई सामने आ रही है। बताया जा रहा है की हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कारवाई करते हुए अजीम मुखिया के प्रॉपर्टी के नीलामी के बाद आज उनके तीन मकानों को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। यह मामला कई महीनों से हाईकोर्ट मे लंबित था।

हाईकोर्ट ने 6 अगस्त 2025 एक आदेश निर्गत करते हुए जिला प्रशासन को सख्त आदेश दिया की SARFAESI एक्ट के तहत होटल अज़ीम पैलेस को जल्द खाली कर बैंक को समर्पित किया जाए। जिसके लगभग चार महीनों बाद जमुई जिलाधिकारी द्वारा एक पत्र निर्गत करते हुए मकान खाली करने का आदेश पारित किया गया। जिसके बाद ब्रजेश कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी, शशिकांत वर्मा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं भारी संख्या मे पुलिस बल की मौजूदगी मे आज होटल अज़ीम पैलेस सहित दो प्रॉपर्टी को खाली करा दिया गया। 

आपको बता दें की पंजाब नेशनल बैंक द्वारा होटल अज़ीम पैलेस के मालिक को कई बार अपना लोन चुकाने का नोटिस दिया गया था। लेकिन होटल अज़ीम पैलेस के मालिक अज़ीम मुखिया द्वारा लोन की राशि जमा नहीं करने के बाद बैंक द्वारा उनकी आठ प्रॉपर्टी को नीलाम कर दिया गया था। प्रॉपटी के ऑक्शन के समय जमुई के ही बिजनेसमैन गगन कुमार द्वारा इन आठ मे से तीन प्रॉपटी को ऑक्शन के तहत खरीद लिया गया था। 

ऑक्शन के करीब डेढ़ साल बाद आज यह प्रॉपर्टी बैंक को पूरी तरह समर्पित कर दिया गया है। इधर इस कारवाई के बाद जमुई शहर मे चर्चाओ का बाजार काफ़ी गर्म हो गया है।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट